Wednesday, March 19metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

कृष्णा योगा सेवाभावी संस्था द्वारा भव्य ‘नारी तू नारायणी’ एवं होली मिलन समारोह का आयोजन

पत्रकार बृजेश सिंह

ठाणे। कृष्णा योगा सेवाभावी संस्था द्वारा एक भव्य कार्यक्रम “नारी तू नारायणी” और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और समाज में महिलाओं की भूमिका को सम्मानित करना था। कार्यक्रम की आयोजिका उमा माली, जो कि कृष्णा योगा सेवाभावी संस्था की अध्यक्षा एवं भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा (ठाणे शहर) की जिला सचिव हैं, ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम ठाणे पश्चिम के ज्ञानानंद स्कूल, खंडू रागणेकर चौक, वीर सावरकर पथ, महाराष्ट्र विद्यालय, गजानन महाराज मठ के पास विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया, जहां सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य रूप से कल्याण जिला प्रमुख गोपाल लांडगे और अग्रवाल समाज के प्रसिद्ध समाजसेवी महेश बंसीधर अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं की भूमिका को सराहा और उनके सशक्तिकरण की दिशा में संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।

इस आयोजन में अग्रवाल समाज, दिलीप कामठे परिवार, भोईर परिवार और बहुजन परिवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें समाज की विभिन्न महिलाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही होली मिलन समारोह में लोगों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के रंगों में रंगकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

बता दे कि कृष्णा योगा सेवाभावी संस्था की स्थापना विश्वप्रसिद्ध योग गुरु बैजनाथ माली ने की थी, जिन्होंने महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में योग को बढ़ावा दिया। यह संस्था न केवल छोटे छोटे बच्चे जो देश का भविष्य है उन्हें योग सिखाने का कार्य करती है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और गर्ल्स सेल्फ डिफेंस से जुड़े कार्यक्रमों का भी आयोजन करती रहती है।

कार्यक्रम के सफल समापन के बाद आयोजकों ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

Spread the love