Saturday, March 21metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

भिवंडी : बिजली चोरी का बड़ा मामला उजागर…

भिवंडी : शहर में बिजली चोरी का एक गंभीर मामला सामने आया है। शांतीनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के अनुसार, एक व्यक्ति द्वारा अवैध तरीके से बिजली लाइन से केबल जोड़कर बड़े पैमाने पर बिजली चोरी किए जाने का खुलासा हुआ है। इस मामले में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता कु.अवंती सुदेश नाचनकर (23), जो एक टोरेंट पॉवर कंपनी में एक्जीक्यूटिव पद कार्यरत हैं, ने बताया कि निरीक्षण के दौरान भिवंडी के मीराकल मॉल, परिसर सलाउद्दीन बिल्डिंग के पास घर नंबर 116 तल मंजिला में आरोपी द्वारा बिना अधिकृत मीटर के सीधे बिजली लाइन से कनेक्शन लेकर बिजली का उपयोग किया जा रहा था।

Spread the love