Friday, September 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल, 10 फरवरी 2018

मेष- प्रतिस्पर्धियों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा। दफ्तर में सहकर्मियों से अच्छा सहकार मिलेगा। स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी।

वृषभ- संतानों के आरोग्य एवं अभ्यास सम्बंधित चिंता से मन परेशान रह सकता है। यात्रा-प्रवास करने से बचें। किसी प्रकार की बहस में पड़ने से बचें। आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी।

मिथुन- आज आपको मान-सम्मान मिल सकता है। कारोबार संबंधी यात्रा पर जा सकेंगे। तन व मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी। मित्रों के साथ बाहर का खान-पान हो सकता है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ के संयोग बन रहे हैं।

कर्क- मित्रों और परिवारजनों से मुलाकात हो सकती है। आज भाग्य की वृद्धि होगी। वैवाहिक आनंद की अनुभूति होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। मानसिक रुप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे।

सिंह- धन की लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवारजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। गुस्से पर काबू रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। मानसिक तनाव हो सकता है।

कन्या- स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। परिवारजनों से मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पानी से संभलकर रहें। मानहानि होने की संभावना है। परिवार में क्लेशमय वातावरण से मानसिक तनाव रह सकता है।

तुला- आज आपको संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मानसिक उलझनें परेशान कर सकती हैं।

वृश्चिक- आज आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा होने से आपका मन काम में लग पाएगा। साथ ही उत्साह व उर्जा अनुभव करेंगे। परिवारजनों के साथ आनंद एवं उल्लास से समय बीतेगा।

धनु- विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। मित्रों से भेंट हो सकती है। धन लाभ के योग हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर- हितशत्रुओं के प्रति सावधान रहें। वाणी पर संयम रखें। गुस्से पर काबू रखें। धन हानि के योग हैं। विश्वासघात मिल सकता है। किसी यात्रा पर जाने से बचें। नए काम की शुरुआत करने से बचें।

कुंभ- दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कारोबार के लिए आज का दिन शुभ साबित होगा। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। मित्रों के साथ विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

मीन- कारोबार में नुकसान से मन में घबराहट रहेगी। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। मानसिक तनाव अधिक होने से सेहत भी खराब हो सकती है।

Spread the love