Wednesday, August 12metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

ट्रंप के विरोधियों ने रूस के हस्तक्षेप की कहानी गढ़ी: पुतिन

मॉस्को
रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में मॉस्को के हस्तक्षेप की कहानी डॉनल्ड ट्रंप के विरोधियों ने गढ़ी ताकि उन्हें बदनाम किया जा सके।

अमेरिकी चुनाव में रूस के हस्तक्षेप के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर पुतिन ने कहा कि ये सब बातें उन लोगों ने की जो ट्रंप के विरोधी हैं। वे उनके काम को बदनाम करना चाहते थे।

पुतिन ने कहा कि रूस सरकार के प्रतिनिधियों ने ट्रंप की टीम से मुलाकात की थी, लेकिन यह सामान्य राजनयिक प्रक्रिया है। पुतिन ने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच संबंध सुधरेंगे, लेकिन यह भी कहा कि मौजूदा अमेरिकी राजनीतिक माहौल में यह संभव नहीं है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *