Friday, September 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल, 13 फरवरी 2018

मेष- बातचीत करते समय किसी के साथ उग्रतापूर्ण भाषा का प्रयोग न करें। वाणी का खास ध्यान रखें। खान-पान में संयम रखें। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

वृषभ- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कलह हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। गुस्से पर काबू रखें। लंबी यात्रा पर जाने से बचें।

मिथुन- मित्रों से लाभ होने की संभावना है। इस समय किसी के बीच-बचाव से दूर रहें। मानसिक उलझनें परेशान कर सकती हैं। तरक्‍की के अवसर मिलेंगे। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है। सरकारी कार्यों में लाभ होगा।

कर्क- मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। गुस्से पर काबू रखें। नौकरी में तरक्‍की के योग बन रहे हैं। परिवार में भी आनंद का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक तथा मानसिक रुप से व्याकुलता और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे।

सिंह- परिवार तथा व्यावसायिक क्षेत्र में आज का दिन अच्छा रहेगा। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। सामाजिक कार्यो में भाग लेने की इच्छा परिपूर्ण हो सकती है। मित्रों के मिलने से आनंद होगा। उनके साथ प्रवास या पर्यटन का आयोजन होगा।

कन्या- स्वास्थ्य को लेकर परेशानी झेलनी पड़ सकती है। वाणी पर संयम रखें। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। धैर्यशीलता में कमी होगी। धार्मिक तथा मांगलिक कार्यों में जाने का प्रसंग उपस्थित होगा। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क कर सकते हैं।

तुला- मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कोई छोटी यात्रा लाभप्रद रहेगी। सामाजिक क्षेत्रों में प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। यात्रा पर जाने से बचें। वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

वृश्चिक- वाहनसुख मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। सामाजिक क्षेत्र में आप के कार्य की प्रशंसा होगी। आप व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे जिसके कारण लाभ मिलेगा। किसी पैतृक सम्‍पत्ति से धनलाभ हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

धनु- प्रातःकाल में आप शारीरिक तथा मानसिक रुप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। कार्य के व्यस्त रहेंगे।

मकर- सरकार तथा उपरी अधिकारी के विषय में कार्यसफलता मिलेगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। संतान के लिए की चिंतित रह सकते हैं। किसी यात्रा पर जाने से बचें।

कुंभ- नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। इच्‍छाविरुद्ध कोई अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। किसी के वाणी और व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है।
मीन- राशि के जातकों का आज दिन सामान्य रहेगा. ऑफिस से वातावरण आपके अनुकूल रहेगा. कारोबारी के लिए दिन शुभ रहेगा. स्वास्थ्य के प्रति थोड़े सतर्क रहें वरना परेशानी उठानी पड़ सकती है.

Spread the love