Friday, September 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल 19 फरवरी 2018

मेष राशि

आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी। व्यवसाय पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। आय-व्ययका संतुलन बनाकर चले। मेहमानों का आगमन होगा। यात्रा के दौरान चोरी, दुर्घटना का भय रहेगा।।

वृषभ राशि
रुपए-पैसों की अच्छी आवक रहेगी। भोक विलास के साधनों पर खर्च बढ़ेगा। माता -पिता का स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त होगा। आप अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखेंगे। दाम्पत्य में मधुरता रहेगी।

मिथुन राशि
पुराने मित्र से अचानक मुलाकता मन को प्रसन्नाता देगी। अधिकारी आप से प्रसन्ना होकर उपहार दे सकते हैं। संतान की कोई गतिविधि आपको विचलित कर सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

कर्क राशि
मेहमानों के आने से खर्च की अधिकता रहेगी। वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। सेहत का विशेष ख्याल रखें। जीवन साथी से बहस में ना पड़े। संतान का किसी कार्य से सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि
मन प्रफुल्‍ल‍ित रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी। अचल संपत्ति बढ़ने के आसार है। किसी प्रियजन या पुराने रिश्तेदार से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगी। पत्नी का सहयोग व प्रेम प्राप्त होगा।
कन्या राशि
अचानक धन लाभ के आसार है। लंबित कार्य पूणँ होने से खुशी होगी। व्यापार व नौकरी में नए लोगों से अ्छा तालमेल रहेगा। घर परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। यात्रा शुभ फलदायी रहेगी।

तुला राशि
संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएंगे। किसी नए काम की प्रेरणा व ऊर्जा प्राप्त होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। तनाव थकान से सेहत में गिरावट हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी।
वृश्चिक राशि
अचानक कामकाज में तेजी आ सकती है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। घर परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु राशि
वाहन चलाते समय सावधानी रेखे। खर्च की अधिकता रहेगी। निवेश से अर्थहानि हो सकती है। अपनी योजनाओं को उजागर ना करें। जीवनसाथी के साथ समस्या साझा करके हल्का महसूस करेंगे।
मकर राशि
घरेलू कार्यों में व्यवस्तता बढ़ेगी। नौकरी में अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। पत्नी से किसी बात पर मन मुटाव हो सकता है। भूमि भवन क्रय करने की योजना बन सकती है।

कुंभ राशि
आत्मविश्वास व मनोबल बना रहेगा। लंबी यात्रा पर जाना अर्थलाभ दे सकता है। गोपनीय व निजी मसलों को आप अपने बुद्धिबल से निपटाने में सफल होंगे।

मीन राशि
मन अकारण उदास रह सकता है। वित्तीय स्थिति डावाडोल रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। व्‍यर्थ के विवादों में ना पड़े। नौकरी में आपकी योग्यता सिद्ध होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

Spread the love