Friday, May 15metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल, 03 मार्च 2018

मेष राशि – शारीरिक और मानसिकरुप से भी आप स्वस्थ रहेंगे। व्यवसायिक क्षेत्र में यश प्राप्त होने की संभावनाएं अधिक हैं। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

वृषभ राशि – स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आज आप व्यस्त और परेशान रहेंगे। सामान्य रूप से आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होगा। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी।

मिथुन राशि – घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। वाद-विवाद में भाग लेने से बचें। आज यात्रा प्रवास पर नहीं जाएं। संतानों के सम्बंध में समस्याएँ खड़ी होंगी। शेयर- सट्टा का प्रलोभन हानि पहुंचा सकता है। स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें।

कर्क राशि – पुरानी चीजें मिलने से खुशी होगी। भाई- बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। व्यापार- धंधे में लाभ होगा। सफलता मिलेगी। शेयर- सट्टे में लगाए हुए पैसे लाभ दिलवाएंगे। मन की उलझन हल होगी। आप सभी कार्य तन-मन से स्वस्थ रहकर करेंगे। नए कार्यों के आरंभ के लिए तैयार रहें।
सिंह राशि – जीवनसाथी के साथ कलह हो सकती है। खर्चों बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। । मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त न हो इसका ध्यान रखें

कन्या राशि – दूर या विदेश स्थित संतान के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होंगे या उन्हे मिलने का अवसर प्राप्त होगा। आज का दिन मित्रों और सामाजिक कार्यों के पीछे भागदौड़ में बीतेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मीठा खाने के प्रति रुझान बढ़ेगा, लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि – स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। खुद पर संयम बरतें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। सरकारी कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। मित्रों के साथ यात्रा पर जाने के योग हैं।

वृश्चिक राशि – गुस्से पर काबू रखें। प्रतिस्पर्धियों से सावधानी बरतें। धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। संतानों के साथ मतभेद या उनकी चिंता से मन व्यग्र रहेगा। मानसिक चिंताएं परेशान कर सकती हैं।

धनु राशि – जलाशयों से बचकर रहना हितकर होगा। माता की तबीयत के सम्बंध में ध्यान रखना पड़ेगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। संवेदनशीलता के कारण और घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव रहेगा।

मकर राशि – मन अशांत रहेगा। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। नये कार्यों का प्रारंभ आज न करें। विचारों में नकारात्कता रहेगी। मानसिक रुप से अस्वस्थता बनी रहेगी। क्रोध पर भी आज संयम रखना पड़ेगा। धन हानि के योग हैं।

कुंभ राशि – वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक विचार को दूर रहें। आज का दिन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ समय बीतेगा। बाहर घूमने या मूवी देखने जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

मीन राशि – नए कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रवास होगा। आनंद- उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता आपके दिन में चेतना और स्फूर्ति का संचार करेंगे। परिवार के साथ मिष्टान्न भोजन का आनंद लेंगे। दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा। यात्रा पर जाने से बचें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *