Saturday, October 19metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

महाराष्‍ट्र में महंगाई बढ़ने के आसार, कृषि पैदावार में गिरावट

मुंबई
किसानों को समर्पित सरकार का दावा करने वाले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के लिए आर्थिक सर्वे रिपोर्ट मुसीबत लेकर आई है। कृषि विकास दर धड़ाम से नीचे गिर गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इससे महंगाई बढ़ेगी। साल 2016-17 में कृषि विकास दर 22.5 प्रतिशत थी, साल 2017-18 में घटकर 14.2 प्रतिशत रह गई है। इस तरह पिछले वर्ष के मुकाबले कृषि विकास दर में 8.3 प्रतिशत की गिरावट आई है। वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कृषि विकास दर में गिरावट पर चिंता जताई है।

फसलों का उत्पादन घटा

जिंस 2016-17 2017-18 गिरावट

ज्वार 1963 1510 -23%

गेहूं 2214 1208 – 45%

मक्का 1085 1208 – 56%

चना 1941 1881 – 3%

अन्य दालें 69 43 – 38%

सूरजमुखी 28 3.8 – 87%

रेपसीड व सरसों 3 1.3 – 61%

चावल 3419 2661 -22%

अरहर 2089 984 -53%

मूंग 260 164 -37%

Spread the love