Tuesday, August 25metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

बीजेपी विधायक कुलदीप का भाई अतुल गिरफ्तार

उन्नाव
रेप के आरोप में फंसे उन्नाव से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सिंह को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। यूपी पुलिस ने यह कार्रवाई डीजीपी के आदेश के बाद की है। बताया जा रहा है कि अतुल की गिरफ्तारी क्राइम ब्रांच ने की है और अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि विधायक पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने कलुदीप की गिरफ्तारी की मांग की है। बीजेपी विधायक पर है रेप का आरोप
विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगा है। पीड़ित महिला का आरोप है कि पिछले साल बीजेपी विधायक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसका रेप किया था। वह न्याय मांगने पुलिस, प्रशासन और शासन हर जगह गई लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। पीड़िता ने कहा कि अगर सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह जान दे देगी। अतुल सिंह सेंगर की गिरफ्तारी पर विधायक कुलदीप पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने कहा, ‘कुलदीप सिंह अभी भी गिरफ्तार नहीं हुआ है। मुझे नहीं पता कि उसका भाई गिरफ्तार हुआ है या नहीं। मैं उनको मौत की सजा की मांग करती हूं। उन्होंने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है। मुझे न्याय चाहिए। उन्होंने मेरे पिता को मारा।’ रविवार को पहुंची थी आत्मदाह करने
जब पीड़िता की कहीं सुनवाई नहीं हुई वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिलने पहुंची थी। उसका आरोप है कि सीएम ने भी उसकी शिकात पर कोई ऐक्शन नहीं लिया। वह परेशान हो गई थी इसलिए रविवार को आत्मदाह करने मुख्यमंत्री आवास के पास पहुंची। यहां उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सोमवार को पिता की हुई मौत
सोमवार को अचानक पीड़ित महिला के पिता की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले हफ्ते गैंगरेप केस को लेकर ही बीजेपी विधायक के भाई और पीड़िता के पिता की झड़प हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने महिला के पिता पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया था। अचानक जेल में उनकी मौत हो जाने से मामले ने तूल पकड़ लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *