Tuesday, August 25metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

इस कॉम्बिनेशन को रोज सुबह खाली पेट खाने से मोटापा तेजी से कम होने लगता है।

वैसे तो रोज लहसुन खाने के कई फायदे हैं। लेकिन लहसुन को अगर शहद के साथ खाएं तो इसके हेल्थ बेनिफिट्स और बढ़ जाते हैं। इस कॉम्बिनेशन को रोज सुबह खाली पेट खाने से मोटापा तेजी से कम होने लगता है। राजस्थान आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी, जोधपुर के डॉ. अरुण दधीच बता रहे हैं शहद के साथ लहसुन खाने के 7 फायदे…
1. लहसुन में शहद मिलाकर खाने से फैट बर्निंग की प्रोसेस तेज होती है और वजन कम होता है।
2. इससे कोलेस्ट्राल कंट्रोल होता है और यह दिल की बीमारियों से बचाता है।
3. इससे बॉडी के टॉक्सिन दूर होते हैं। यह किडनी,लिवर प्रॉब्लम से बचाता है।
4. इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट स्किन सेल्स को रिजर्नेट करते हैं जिससे स्किन की चमक बढ़ती है और पिम्पल्स दूर होते हैं।
5. शहद और लहसुन में कार्बोहायड्रेट होता है। इससे कमजोरी दूर होती है। बॉडी को एनर्जी मिलती है।
6. लहसुन और शहद दोनों में फाइबर होते हैं। इससे कब्ज जैसी पेट की प्रॉब्लम दूर होती है।
7. लहसुन में शहद मिलाकर खाने से बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ती है। यह सर्दी-खांसी जैसे इन्फेक्शन से बचाता है।
8. इसमें एंटीइन्फ्लेमेट्री प्रॉपर्टीज होती हैं। यह जोड़ों के दर्द से बचाता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *