Tuesday, August 25metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

कैब में खींच दुष्कर्म की कोशिश, लूटपाट का बाद फेंका

मुंबई
कैब सेवा देने वाली एक कंपनी के ड्राइवर नीरज चौधरी और उसके दोस्त राजेश यादव पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ और लूट का आरोप है। बताया गया है कि घटना गुरुवार सुबह 4 बजे की है जब महिला कैब का इंतजार कर रही थी। महिला को लूटने के बाद कैब से फेंक दिया गया। बताया गया है कि महिला वेस्टर्न ऐक्सप्रेस हाइवे पर टैक्सी का इंतजाम कर रही थी। तभी कैब ड्राइवर नीरज और उसका दोस्त गाड़ी से वहां पहुंचे और महिला को मदद देने की बात कही। किसी अन्य व्यक्ति को गाड़ी में पहले से बैठा देख महिला ने मना कर दिया। इस पर दोनों ने महिला को गाड़ी में खींच लिया और गाड़ी भगा ले गए।
उन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की लेकिन नहीं कर सके तो उसका पर्स और फोन छीनकर उसे ठाणे की घोड़बंदर रोड पर गाड़ी से बाहर फेंक दिया। महिला के पर्स में 9 हजार रुपये थे। उनके चेहरे पर काफी चोट है और वह घटना से डरी हुई हैं।
काशी-मीरा पुलिस थाने में अपहरण और लूट का मामला दर्ज किया गया है। महिला ने जो विवरण दिया था उसके आधार पर पुलिस ने राजेश यादव की पहचान की। पुलिस ने उसका पता भी लगा लिया। उसके जरिये पुलिस चौधरी को पकड़ने कामयाब रही। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और कैब भी जब्त कर ली गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *