Friday, October 18metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल, 15 अप्रैल 2018

मेष – आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। सेहत में सुधार होगा। महिला मित्रों का सहयोग मिलेगा। खान-पान में संयम रखना पड़ेगा। नेगेटिव विचारों से बचें। वाणी में मिठास रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।

वृषभ- आज धन अधिक खर्च होगा। सहयोगियों के साथ विवाद हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। वाणी पर संयम रखें।आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन- पति-पत्नी की बीच तालमेल बना रहेगा। आज मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। मौज- शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। नौकरी में तरक्‍की के योग हैं। दिमाग में शांती बनाए रखें। आज स्वास्थ्य का ख्याल रखें। खर्च अधिक होंगे।

कर्क- वैवाहिक सुख का आनंद उठा सकेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। किसी दोस्त या जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। प्रवास तथा वैवाहिक योग है। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। कारोबार में मुनाफ मिल सकता है।

सिंह- आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। आर्थिक आयोजनों पूरे होंगे। दोस्तों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन होगा, जो कि लाभदायी होगा। धनप्राप्ति के योग हैं। नए कार्यों की आज शुरूआत ना करें। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।

कन्या- तंदुरुस्ती अच्छी रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। गृहस्थजीवन में सामंजस्य रहेगा। पिता की ओर से लाभ होगा। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

तुला- मन में शांति रहेगी। ऑफिस में साथिओं का सहयोग मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। हितशत्रु से सावधान रहें। पानी और स्त्री वर्ग से सचेत रहें। नए कार्य शुरू न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा।

वृश्चिक– नए संबंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। माता से धन की प्राप्‍ति हो सकती है। भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्यजीवन के उत्तम क्षणों का अनुभव करेंगे। प्रिय व्यक्ति की मुलाकात और धनलाभ होगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु– घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। घर में आनंद का वातावरण रहेगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। आर्थिक लाभ की संभावना है।

मकर– संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है। दोस्तों से लाभ मिलेगा। अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। आज आपको शेयर- सट्टा से लाभ होगा।

कुंभ– आज आपके विचारों में परिवर्तन आ सकते हैं। आर्थिक लाभ मिल सकता है। सार्वजनिक रूप में मानहानि न हो इसका ध्यान रखें। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। धन खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

मीन– दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा। यात्रा पर जाने से बचें। कार्य में सफलता पाने के लिए और महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज उत्तम दिन है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नए कार्यों में सफलता मिलेगी।

Spread the love