Friday, October 18metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल, 18 अप्रैल 2018

मेष राशि – किसी वाद-विवाद में ना पड़े। आज गाड़ी चलाते वक्त ज्यादा सावधान रहें। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। काम में सावधानी बरतें। आज कारोबार में सोच-समझकर निवेश करें। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। बाहर खाना खाने से बचें। कार्य में बाधा आ सकती है या काम देरी से पूरा होगा।

वृषभ राशि- नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आज छोटा धन लाभ मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। आज अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा। पति-पत्नि के बीच तालमेल बना रहेगा। घर में गेस्ट आ सकते हैं।

मिथुन राशि- आपको मान और सम्मान प्राप्त होगा। मानसिक शांति रहेगी। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। आज आपको शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। आज दोस्तों के साथ घूमने मौज-मस्ती करने जा सकते हैं।

कर्क राशि- आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार में शांति बनी रहेगी। किसी के साथ वाद-विवाद ना करें। शारीरिक और मानसिकरुप से स्फूर्ति और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आज आर्थिक प्लानिंग कर सकेंगे। आप के अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

सिंह राशि – आज आप नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। शेयर- सट्टे में पैसा ना लगाएं वरना नुकसान हो सकता है। मानसिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। विद्यार्थियों को कार्य में सफलता प्राप्त होगी। अधिक मेहनत करने पर फल मिलेगा।

कन्या राशि – आज आप नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी विवाद में ना पड़ें। मानसिक तनाव हो सकता है। प्रॉपर्टी के मामले में सावधानी बरतें। आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। दोस्तों से मुलाकात होगी। विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे।
तुला राशि – आज आपको मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। नेगेटिव विचारों से मन विचलित बनेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन सुखद रहेगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। स्त्री मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि – आज का दिन शांति से व्यतीत करें। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से मन दुःखी होगा। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता रहेगी। इनकम कम हो सकती है।

धनु राशि – भाग्य आपके साथ रहेगा। व्यापार- धंधे में प्रगति होगी। जीवनसाथी को स्‍वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। आलस्य की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी- इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। यात्रा की संभावना है।

मकर राशि – कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। दाहिने आंख में तकलीफ होने की संभावना है। नकारात्मक विचारों पर काबू रखें। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कुंभ राशि – पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। दांपत्यजीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे। उपहार और धन की प्राप्ति होगी।

मीन राशि – आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। संतान सुख मिलेगा। पैसे की लेन-देन में सावधानी बरतें। जरूरी दस्तावेजों या कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी रखने की जरूरत है। पारिवारिक समस्‍याएं कम होंगी।

Spread the love