Sunday, September 22metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल, 23 अप्रैल 2018

मेष राशि– आज आपकी लव लाइफ अच्छी होगी। सिंगल लोगों की शादी पक्की हो सकती है। पार्टनर से संबंध मधुर होंगे। प्रेमी का सहयोग मिलेगा। पार्टनर से बहस करने से बचें। आपकी किसी बात से पार्टनर परेशान हो सकता है। इसलिए सोच-समझकर ही कुछ बोलें।

वृषभ राशि– अपने पार्टनर की बात पर ध्यान दें। आज अपने साथी से बेवजह बहस करने से बचें। प्रेमी के मन का ख्याल रखें। सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा और आज आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं।

मिथुन राशि – पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। संतान सुख मिल सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दोस्तों के बीच आज आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। आपको कई अच्छे प्रपोजल मिल सकते हैं। इसलिए उनका चुनाव काफी सोच-समझकर करें।

कर्क राशि– प्रेम संबंधों को बनाए रखने के लिए कुछ बातें इग्नोर करनी पड़ेगी। आज के दिन पति-पत्नी के बीच रिश्ते सामान्य रहेंगे। आज अपने ऑफिस की समस्याएं वहीं छोड़कर आएं। पार्टनर की कोई बात बुरी लग सकती है।

सिंह राशि– जो किसी को प्रपोज करने का मन बना रहे हैं उनके लिए आज का दिन अनुकूल है। लव लाइफ में मधुरता रहेगी। पार्टनर के साथ वाद-विवाद हो सकता है। मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। इसलिए खुद विशेष ख्याल रखें।

कन्या राशि – सिंगल लोगों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं होगा। पार्टनर की सेहत की चिंता रहेगी। प्रेमी को प्रपोज कर रहे हैं तो अभी समय आपके अनुकूल नहीं है। पार्टनर से आपको खूब प्यार मिलेगा। आज आपका मूड रोमांटिक रहेगा।

तुला राशि – पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। लेकिन रिश्तों में मधुरता लाने का प्रयास करें। अविवाहित लोगों को शादी के लिए प्रपोजल मिल सकता है। आज आप पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। अपने से ज्यादा उम्र वाले किसी इंसान की ओर आप आकर्षित भी हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि– पति-पत्नी के लिए आज का दिन अच्छा होगा। सिंगल लोग आज प्रेमी को प्रपोज कर सकते हें। किसी दोस्त से संबंध मजबूत हो सकते हैं। आज की शाम पार्टनर के साथ बाहर बिताएं। इससे नीरसता खत्म होगी। सहयोगी से आकर्षण बढ़ेगा, जो रिश्ते को मजबूती देगा।

धनु राशि– पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है। प्रेमी से उपहार मिल सकता है। आज आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आप बहुत प्रभावित हो सकते हैं।

मकर राशि– लाइफ पार्टनर या प्रेमी को लेकर आप पोजेसिव हो सकते हैं। लव लाइफ में नयापन लाने के लिए कुछ नए प्रयास कर सकते हैं। एक्स्ट्रा अफेयर शुरू होने की संभावना है। हालांकि पति-पत्नी के बीच आज प्यार बना रहेगा।

कुंभ राशि– जीवनसाथी की नजरो में आपकी इज्जत बढ़ेगी। पार्टनर को आपकी मदद से फायदा हो सकता है। प्रेमी की सेहत की चिंता रहेगी। पार्टनर की खुशी के लिए आपको कई मामलों में अपनी इच्छाएं दबानी पड़ सकती हैं।

मीन राशि– प्रेमी से सोच-समझकर मजाक करें। रिलेशनशिप में मनमुटाव हो सकता है, लेकिन बाद में सब ठीक हो जाएगा। आज के दिन शुरू हुई रिलेशनशिप लंबे समय तक चल सकती है। इसलिए प्रपोज करने से ना घबराएं। पार्टनर से उपहार भी मिल सकता है।

Spread the love