Tuesday, May 19metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मुंबई कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला जलाया।

मुंबई
कर्नाटक में बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस-जेडीएस को सरकार बनाने का मौका न देने के कर्नाटक के राज्यपाल के फैसले के खिलाफ गुरुवार को मुंबई कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला जलाया। कर्नाटक के राज्यपाल के फैसले को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए इसके खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को देश भर में धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इसी के तहत मुंबई में आजाद मैदान के पास ‘अमर जवान ज्योति’ पर मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना आंदोलन का आयोजन किया गया है।

दोपहर 1 बजे से शाम पांच बजे तक चलने वाले इस आंदोलन में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चव्हाण, विरोधी पक्ष नेता राधाकृष्ण विखे पाटील समेत कांग्रेस के सांसद , विधायक, नगरसेवक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *