Friday, September 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

नवी मुंबई में शुरू होगा ‘शून्य कचरा मुहिम’, जैव‍िक खाद संयत्र लगाने की अपील

नवी मुंबई
घनकचरा व्यवस्थापन में देश भर के शहरों में सर्वोत्तम स्थान से सम्मानित होने के बाद समस्त निवासियों का आभार मानते हुए नवी मुंबई नवी मुंबई महानगरपाल‍िका (मनपा) आयुक्त डॉ. रामास्वामी एन. ने अब ‘शून्य कचरा मुहिम’ चलाने की बात कही है। उन्होंने शहरवासियों से इसमें सहयोग की अपील की है। मुहिम पर आधारित वार्षिक कलेंडर जारी किया गया है। इसके आधार पर नवी मुंबई मनपा द्वारा 2018-19 में हर महीने अलग-अलग स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसी के तहत मनपा आयुक्त ने ‘शून्य कचरा मुहिम’ चलाने की बात कही है। उन्होंने आम जन से अपील की है कि वे अपने घरों के गीले कचरे को घर की विशेष टोकरी में डालें व जैविक खाद बनाएं।

डॉ. रामास्वामी ने बड़े होटलों, उद्योग समूहों से भी अपने परिसर में जैविक खाद निर्मित करने का संयंत्र लगाने व मनपा की शून्य कचरा मुहिम में सहयोग करने को कहा है। ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत ‘स्वच्छ शहर सर्वेक्षण- 2018’ के केंद्र सरकार के सर्वेक्षण में नवी मुंबई महानगरपालिका को ‘घनकचरा व्यवस्थापन क्षेत्र में देश भर में सर्वोत्तम शहर’ का सम्मान मिलने से मनपा क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

मनपा आयुक्त के अनुसार यह उपलब्धि इसलिए हासिल हो सकी, क्योंकि प्रतिदिन 100 किलो से अधिक कचरा उत्पन्न करने वाले 40 बड़े निवासी संकुल, 19 बड़े होटल व अनेक उद्योग समूह व शैक्षणिक संस्थानों ने भी अपने परिसर में ही कचरे से खाद निर्मित करने के संयंत्र लगाकर अपना कर्तव्य निभाया है।

Spread the love