Saturday, September 21metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मनपा ने जारी की खतरनाक इमारतों की ल‍िस्‍ट, कार्रवाई मुश्‍क‍िल

कल्याण
कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में नवी मुंबई महानगरपाल‍िका (मनपा) ने धोखादायक और अतिधोखादायक बिल्डिंगों की लिस्ट जारी की है। जारी ल‍िस्‍ट में कई ऐसी ब‍िल्‍ड‍िंग हैं ज‍िन पर मनपा कार्रवाई नहीं कर सकती, क्योंकि मामला कोर्ट में है। जानकारी के अनुसार, कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में धोखादायक और अतिधोखादायक बिल्डिंगों का मामला जोर पकड़ता जा रहा है। महानगरपालिका ने धोखादायक 210 और 80, अतिधोखादायक 168 बिल्डिंगों की लिस्ट जारी की है। सबसे ज्यादा प्रभाग क में हैं, जिनकी संख्या 91 है। प्रभाग फ में 122 हैं।

वहीं, इनमें से कुछ बिल्डिंगों का केस कोर्ट में है, जिसके कारण मनपा को कार्रवाई करने में विलंब हो रहा है। बारिश के मौसम में ही मनपा हर बार ऐसी लिस्ट जारी करती है। 2 साल पहले ठाकुर्ली में एक बिल्डिंग गिरी थी, जिसमें 9 लोग मारे गए थे। कुछ बिल्डिंगों का मामला तो ऐसा है कि वह पगड़ी सिस्टम पर हैं। इसके कारण भी मनपा को कार्रवाई करने में अड़चन आती है। कई इमारतें बेहद खतरनाक, लेकिन कार्रवाई नहीं

Spread the love