Monday, May 18metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

बीजेपी में शामिल होने के लिए कई लोग हैं कतार में: फडणवीस

मुंबई
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने एनसीपी के पूर्व विधायक निरंजन देवखेडे को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करते हुए कहा कि बहुत सारे लोग आने वाले समय में बीजेपी में शामिल होने के लिए कतार में हैं। उन्होंने कहा जल्द ही बाकी लोगों के नाम शीघ्र सार्वजनिक किए जाएंगे। देवखेडे ने महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्यता से बुधवार को इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने एनसीपी छोड़ते हुए कहा कि वह बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। फडणवीस ने देवखेडे का पार्टी में स्वागत किया। देवखेडे के पिता दिवंगत वसंत देवखेडे ठाणे पालघर सीट से एनसीपी के वरिष्ठ नेता थे और कम से कम 18 वर्ष तक परिषद के उपाध्यक्ष रहे।

मुख्यमंत्री ने यहां कहा, ‘वसंत देवखेडे जाने-माने नेता थे और अनेक वर्षों तक राजनीति में सक्रिय रहे। निरंजन कई दिन से हमारे संपर्क में थे। वह राष्ट्रीय पार्टी में शामिल हो कर मुख्यधारा की राजनीति में शामिल होना चाहते थे। हमें भी लगा कि उन्हें हमारे साथ काम करना चाहिए और इसलिए ही उन्होंने बीजेपी में शमिल होने का निर्णय किया।’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *