Monday, May 18metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मुंबई की एंटी नार्कोटिक्स सेल ने दहिसर पश्चिम के शर्मिला बार में मारा छापा, 11 लड़कियां मिलीं

मुंबई: मुंबई की एंटी नार्कोटिक्स सेल ने दहिसर पश्चिम के शर्मिला बार मे 26 की सुबह में छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की है. खास बात रही कि छापे में पुलिस को बार के अंदर 2 अलग-अलग कैविटी बनी मिली जिसमें 11 बार बालाएं छिपी हुई मिली.ये कैविटी अलमारी और दीवार के अंदर कुछ इस तरह बनाई गई थीं कि बाहर से किसी को शक भी न हो. एएनसी के डीसीपी शिवदीप लांडे ने खुद दोनों कैविटी में जाकर मुआयना किया और देख कर हैरान रह गए. शिवदीप लांडे बिहार कैडर के अफसर हैं और मुंबई में डेपुटेशन पर आये हैं. मार्च में गुड़गांव में भी पड़ा था छापा
दिल्ली से सटे गुड़गांव (गुरुग्राम) में मार्च के महीने में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडा फोड़ हुआ था. पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुड़गांव के एक मॉल में कथित तौर पर सेक्स रैकेट चलाने के मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया था. बताया जा रहा है कि यह सेक्स रैकेट स्पा में चल रहा था.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *