Sunday, May 17metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

महिला यात्रियों से ‘संवाद’ करेगी रेलवे की महिलाएं

मुंबई
महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने महिला यात्रियों के संवाद स्थापित कर फीडबैक लेने का फैसला किया है। भारतीय रेल द्वारा इस वर्ष को ‘महिला एवं बच्चों की सुरक्षा के वर्ष’ के रूप में मना रही है। पश्चिम रेलवे द्वारा 4 जून से 8 जून 2018 तक मुंबई सेंट्रल, बांद्रा, अंधेरी, बोरीवली और विरार स्टेशनों सहित 5 महत्वपूर्ण स्टेशनों पर महिला यात्रियों के साथ संवाद सत्र का आयोजन किया जाएगा। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रविंद्र भाकर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पश्चिम रेलवे की वरिष्ठ महिला अधिकारी महिला यात्रियों से ट्रेनों में सुरक्षा और उनके यात्रा अनुभवों से संबंधित फीडबैक/सुझाव लेने हेतु उनसे रूबरू होंगी। सत्र के दौरान इन सुझावों/फीडबैक को एकत्रित करने हेतु शिविर स्थल पर एक सुझाव पेटी रखी जाएगी। भाकर ने बताया कि ‘इन संवादों से हमें हमारी सुरक्षा व्यवस्था के आकलन करने के अवसर प्राप्त होंगे और साथ ही हमें महिला यात्रियों की कठिनाइयों और परेशानियों को भी समझने में मदद मिलेगी।

महिला यात्रियों के साथ संवाद सत्र का आयोजन 4 जून से 8 जून 2018 तक 10.00 बजे से 11.00 बजे तक किया जाएगा। संवाद सत्र का आयोजन 4 जून को बांद्रा (लोकल), 5 जून को मुंबई सेंट्रल, 6 जून को अंधेरी, 7 जून को बोरीवली और 8 जून, 2018 को विरार स्टेशन पर किया जाएगा। महिला यात्रियों के साथ इन संवाद सत्रों का आयोजन संबंधित स्टेशन मैनेजर कार्यालयों में किया जाएगा, वहीं बोरीवली स्टेशन पर संवाद सत्र का आयोजन बोरीवली के प्लेटफॉर्म क्रमांक 10 पर स्थित महिला प्रतीक्षालय में किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *