Saturday, May 16metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मानसून की पहली बारिश में पानी-पानी मुंबई, कई इलाके जलमग्न; रेंग रहे वाहन तो रेल सेवाएं प्रभावित

मुंबई मानसून की पहली बारिश से मुंबई पानी-पानी हो रखा है। मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। हालात ऐसे हो गए हैं कि सड़कों पर पानी भर गया है। वाहन रेंग-रेंग कर चलने पर मजबूर हैं, तो वहीं रेल सेवाएं भी प्रभावित हो रखी हैं। पैदल चलने वालों का तो हाल और भी बुरा हो रखा है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई है। दरअसल, मौसम विभाग ने मुंबई सहित महाराष्ट्र के उत्तरी तटीय क्षेत्र में 9 से 12 जून तक तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया था, साथ ही शनिवार को मानसून के मुंबई दस्तक देने की भी संभावना जताई थी।

मानसून की बारिश के साथ पहले से जलमग्न मुंबई की मुश्किलें अब और बढ़ सकती हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी है। वहीं, 12 जून तक मछुआरों को कोंकण और गोवा तट पर समुद्र में उतरने को भी मना किया है।

पानी-पानी हुई मुंबई, सड़कें जलमग्न

लागातार हो रही बारिश के कारण मुंबई में जलभराव की समस्या आ गई है। सड़कों पर पानी भर गया है। वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रखी है, तो पैदल चलने वालों को भी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण गाड़ियां रेंग-रेंग कर चलने पर मजबूर हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *