Saturday, May 16metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

पॉर्न के लती 14 वर्षीय किशोर ने बड़ी बहन का रेप कर किया प्रेग्नेंट

मुंबई
महाराष्ट्र में नवी मुंबई के कमोठे गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पॉर्न विडियो देखने के लती एक किशोर ने अपनी ही बड़ी बहन का रेप कर उसे प्रेग्नेंट कर दिया। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी 14 वर्षीय किशोर को बाल सुधार गृह में भेजा गया है। कमोठे पुलिस सब इंस्पेक्टर परशुराम भतुसे ने कहा, ‘आरोपी किशोर को पॉर्न मूवी और विडियो देखने की लत थी। वह अपने फोन पर ही पॉर्न देखता था और अपनी यौन उत्तेजना को शांत करने के लिए उसने अपनी 2 साल बड़ी बहन को ही शिकार बना लिया। यह घटना 6 जून को सामने आई, जब लड़की के पैरंट्स पेट दर्द की शिकायत पर उसे डॉक्टर के पास लेकर गए।’

‘पता चला, 2 महीने की प्रेग्नेंट है’
पुलिस ने बताया, ‘दोनों भाई-बहन घर के पहले फ्लोर पर रहते थे, जबकि पैरंट्स ग्राउंड फ्लोर पर। बेटी ने पेट में दर्द की शिकायत की, जिस पर पैरंट्स उसे लेकर डॉक्टर के पास गए। जांच में पता चला कि वह 2 महीने की प्रेग्नेंट है।’

उन्होंने बताया, ‘जांच करने वाली डॉक्टर बाल कल्याण समिति की सदस्य हैं। लड़की के नाबलिग होने और गर्भवती हो जाने की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस की पूछताछ में लड़की ने खुलासा किया कि उसका भाई 2 महीने से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *