Friday, October 18metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

15 जून राशिफल 2018

मेष (Aries) – आज मेष राशि वाले लोग अपने काम पर ध्यान दें। ऑफिस या फील्ड में किसी कारण से टेंशन हो सकती है। मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ सकती है। काम की उलझनों में फंस सकते हैं। शॉर्टकट या गलत काम से आगे बढ़ने की कोशिश न करें। सुस्ती और उदासीनता भी हो सकती है। बिजनेस के मामलों मे आप साथ के लोगों से थोड़े पिछड़ भी सकते हैं। फैसलों में सटीकता नहीं होने से परेशान रहेंगे। एसिडिटी और पेट दर्द होने की संभावना है। हल्का और जल्दी पचने वाला भोजन करें।

वृषभ (Taurus) – आज वृष राशि वालों के लिए समय अच्छा कहा जा सकता है। पैसों से संबंधित परेशानी खत्म होने के योग बन रहे हैं। आज आपकाे किसी खास इंसान से सलाह या मदद भी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आप काफी सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। मान-सम्मान बना रहेगा। साथी के बारे में सपने न देखें, जो आपका साथी है, वही आपकी हकीकत है। आपके ज्यादातर मामले आसानी से सुलझ सकते हैं। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं। समस्याओं का समाधान आसानी से मिलने की संभावना है। किसी बुजुर्ग व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। ज्यादातर काम समय पर पूरे होने के योग बन रहे हैं। जमीन-जायदाद से फायदा हो सकता है।

मिथुन (Gemini) – मिथुन राशि वाले लोगों को कारोबार में नए सौदों से फायदा होगा। नए लोगों से कॉन्टैक्ट बढ़ेंगे। प्रेम में सफलता मिलने के योग है। प्यार के इजहार के लिए अच्छा दिन रहेगा। घर के काम में पार्टनर की मदद मिल सकती है। किसी खास काम को लेकर आप बहुत उत्साही हो सकते हैं। आपकी ही राशि में चंद्रमा होने से आपका आकर्षण बढ़ सकता है। नए अनुभव मिल सकते हैं। पेशेवर लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। जो भविष्य में आपका करियर बढ़ा सकते हैं। बिजनेस में कोई सौदा करना चाहते हैं, तो इस मामले में आपके लिए दिन अच्छा हो सकता है। आज आप दूसरों को अपनी बात आसानी से समझने की कोशिश करेंगे। जो काम काफी दिनों से करने की सोच रहे थे, आज आप वो कर सकते हैं। करियर को आगे बढ़ाने की कोशिश सफल हो सकती है। धार्मिक कामों में भी आपकी रुचि बढ़ सकती है।

कर्क (Cancer) – आज कर्क राशि वाले लोग बिजनेस संबंधित कानूनी विवादों में उलझ सकते हैं। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से बहस न करें। सेहत के मामले में कर्क राशि वाली महिलाएं परेशान हो सकती हैं। खर्चे पर कंट्रोल रखना होगा। आसपास के माहौल से सावधान रहें। आपको अचानक नुकसान हो सकता है। किसी अपरिचित पर भरोसा न करें। दूसरों की देखा-देखी करने से बचें। किसी नजदीकी दोस्त के साथ तनाव या बहस हो सकती है। खर्चा भी बढ़ सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। कोई बड़ा रोग भी परेशान कर सकता है।

सिंह (Leo) – आज सिंह राशि वाले लोग कारोबार संबंधी नए फैसले न लें। प्रोफेशनल लाइफ में उतार-चढ़ाव आने की संभावना बन रही है। संभल कर रहें। लापरवाही से नुकसान हो सकता है। आज आप सपने ज्यादा देखेंगे। दिनभर की भाग-दौड़ और कामकाज के कारण थकान बढ़ सकती है। सकते हैं। लेन-देन के मामलों में लापरवाही से नुकसान होने की भी संभावना बन रही है। सावधान रहें। किसी खास काम में आपका समय और पैसा ज्यादा लग सकता है। कुछ ऐसे काम आपको करने पड़ सकते है। जो आप नहीं करना चाहते। कुछ कामों में मेहनत ज्यादा और फायदा कम ही मिल पाएगा। पेट दर्द हो सकता है। सावधानी से भोजन करें।

कन्या (Virgo) – आज कन्या राशि वाले लोगों को ऑफिस में अधिकारियों से मदद नहीं मिल पाएगी। वाणी पर संयम रखें। विवाद भी हो सकते हैं। आपको बहकाने के लिए अपोजिट जेंडर आपकी तारीफ कर सकता है। छोटी-मोटी परेशानियों के लिए खुद को तैयार रखें। कुछ काम आपकी मर्जी से नहीं हो पाएंगे तो आपका मूड भी खराब हो सकता है। आज आप खुद को अकेला भी महसूस कर सकते हैं। विचारों में उलझने से कामकाज पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे। किसी के साथ संबंध खराब न हों, इसका ध्यान रखें। हर किसी पर जल्दी ही भरोसा करेंगे तो आपको नुकसान हो सकता है। सेहत पहले से ठीक हो सकती है। बीमारी में राहत मिलने के भी योग हैं।

तुला (Libra) – बिजनेस में नए सौदे हो सकते हैं। आज तुला राशि वाले लोगों को रोजगार मिल सकता है। जीवनसाथी से सहयोग और लवर से गिफ्ट मिल सकता है। पार्टनर की बात सुनें, समझें कि वह क्या चाहता है। अपनी भावनाएं शेयर करें। अपने विचार साफ तौर पर रखें। कारोबार में लोग आपसे सहमत होकर आपकी बात भी मान सकते हैं। ऑफिस और बिजनेस के मामले में सफलता वाला दिन हो सकता है। आप कोशिश करेंगे तो किसी खास व्यक्ति को प्रभावित करने में सफल हो सकते हैं। किसी भरोसेमंद दोस्त से मदद लेकर ही कोई काम करें। किसी के साथ अचानक होने वाली मुलाकात प्रेम संबंधों की शुरुआत करवा सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। पुराने रोग खत्म होने की संभावना है। सेहत में भी सुधार हो सकता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) – कामकाज ज्यादा होने से आज वृश्चिक राशि वालों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऑफिस में माहौल हल्का-फुल्का बनाने की कोशिश करें, तनाव से भी बचें। पार्टनर ज्यादा ही संवेदनशील हो सकता है। सोच-समझकर बोलें। हो सकता है आज आपके इरादे और सोच-विचार पार्टनर को कम समझ में आए। पार्टनर के सामने कोई फरमाइश न रखें तो ही बेहतर है। नया काम सावधानी से करें और पैसा भी लगाने से बचें। महिलाओं को सिर दर्द की समस्या हो सकती है। कुछ जरूरी कामकाज भी रुक सकते हैं। कोई करीबी व्यक्ति आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। खर्चा बढ़ सकता है। विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। पैसों के मामलों में किसी से संबंध बिगड़ सकते हैं। पैसों से जुड़े खास फैसले न लें तो ही अच्छा है।

धनु (Sagittarius) – आज धनु राशि वाले लोगों को बिजनेस में फायदेमंद सौदे होने के योग बन रहे हैं। पार्टनर की मदद से सफलता मिल सकती है। नौकरी में पदोन्नति के मौके भी मिल सकते हैं। आप और पार्टनर एक दूसरे के लिए कुछ ऐसा कर सकते हैं जिससे आपके जीवन में प्यार बढ़ेगा। लव लाइफ के लिए दिन भी अच्छा रहेगा। साथ काम करने वाले अपोजिट जेंडर से अट्रैक्ट हो सकते हैं। तनाव की स्थिति खत्म होने की संभावना है। आपके लिए समय अच्छा हो सकता है। पैसों से जुड़े कुछ मामलों पर आपको ध्यान देना होगा। हर तरह की चुनौतियों के लिए तैयार रहें। नई बातें जानने के लिए आप उत्सुक हो सकते हैं। आज आप किसी को महत्वपूर्ण मामले में कारगर राय दे सकते हैं। रोजमर्रा के काम पूरे होने और पार्टनर से मदद मिलने के योग बन रहे हैं। आज फ्री होकर काम करें, इससे आप खुश रहेंगे और आपका कॉन्फिडेंस बढ़ सकता है। भाइयों, दोस्तों और साथ काम करने वालों से मदद मिल सकती है।

मकर (Capricorn) – ऑफिस और बिजनेस में अाज मकर राशि वाले लोग दूसरों की देखादेखी करने से बचें। पैसों के मामले में जोखिम न लें। आज आपको कुछ ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। बेकार की बातों में समय खराब होने की संभावना है। संभलकर रहें। आसपास के कुछ लोग आपके कामों में रुकावटें पैदा कर सकते हैं। आपका झूठ पकड़ा सकता है। फालतू खर्चे हो सकते हैं। आज चंद्रमा की अशुभ स्थिति के कारण दुश्मन परेशान कर सकते हैं। किसी स्थान से पैसे मिलने का इंतजार रहेगा।

कुंभ (Aquarius) – आज कुंभ राशि वाले लोगों को बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आप जो ज्यादा मेहनत कर रहे हैं उसका फल भी मिल सकता है। लोगों से संबंध बढ़ाने के लिहाज से दिन अच्छा है। करियर के बारे में संभावनाएं ज्यादा साफ होती जाएंगी। अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ा कोई राज आज आपको पता चल सकता है। आपके प्रस्ताव भी ज्यादातर लोग मान सकते हैं। अपने काम और जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान दें। कामकाज और करियर में आपको बहुत कुछ नई बातें पता चल सकती हैं। अचानक धन लाभ से आप खुश हो सकते हैं। आपको प्रोत्साहन और सहानुभूति मिल सकती है। परिवार में वातावरण अच्छा रहेगा। बिजनेस में प्रगति के योग हैं।

मीन (Pisces) – आज मीन राशि वाले लोग बिजनेस के फैसले सोच-समझकर लें। वर्क प्लेस पर विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। कोई नापसंद काम मन मार कर करना पड़ सकता है। पार्टनर भावुक हो सकता है। अविवाहित लोगों के प्रेम संबंध टूट भी सकते हैं। एक साथ कई काम निपटाने की कोशिश न करें। आपका कन्फ्यूजन बढ़ सकता है। कामकाज में मेहनत ज्यादा रहेगी। आपको ऑफिस में देर तक काम करना पड़ सकता है। किसी अनजाने डर से टेंशन बढ़ सकती है। सड़क पर सावधानी से चलना होगा। परिवार में किसी के साथ विवाद के योग बन रहे हैं। जल्दी और ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में न उलझें। शॉर्टकट अपनाएंगे तो धन हानि हो सकती है।

Spread the love