Sunday, May 17metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

दूसरे प्रेमी के साथ रहने लगी बारबाला तो पहले प्रेमी ने किया जानलेवा हमला

मुंबई
करीब 2 महीने पहले प्रेम संबंध तोड़कर दूसरे युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली बारबाला से नाराज युवक ने साथियों के साथ मिलकर बारबाला सहित उसके प्रेमी की पिटाई कर दी। फिर बारबाला पर चाकू से हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे मुंबई के केईएम अस्पताल में भर्ती किया गया है। नारपोली पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्‍हें 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, अजमेर नगर के मोहसिन शेख के वल गांव स्थित डब्ल्यू-डब्ल्यू बार ऐंड रेस्तरां में काम करने वाली एक बारबाला से साल भर पहले प्रेम संबंध बन गए थे। करीब 2 महीने पहले वह मोहसिन को छोड़कर बरेंद्र तरई के साथ लिव इन में रहने लगी।

काम खत्म करके वह बरेंद्र के साथ गोवेनाका जा रही थी कि मोहसिन ने अपने साथियों के साथ अंजुरफाटा-दापोडा रोड पर दोनों को घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। बारबाला पर चाकू से वार किए। इस मामले में पुलिस ने मोहसिन सहित उसके पांच साथियों को गिरफ्तार किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *