Sunday, May 17metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

वडोदरा के स्कूल में 9वीं कक्षा के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, वॉशरूम में मिला शव

वडोदरा: गुजरात के वडोदरा में एक स्‍कूल के वॉशरूम में छात्र की लाश मिली है. बताया जा रहा है कि इस छात्र की हत्‍या की गई है. आपको बता दें कि पिछले साल गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्‍कूल में भी प्रद्युम्‍न ठाकुर की हत्‍या का मामला सामने आया था. बताया जा रहा है कि 9वीं क्‍लास में पढ़ने वाले 14 वर्षीय छात्र का शव स्‍कूल के वॉशरूम में मिला है. इस छात्र के पेट पर चाकू के निशान हैं. इस घटना की जानकारी स्‍कूल प्रशासन ने पुलिस को दी, जिसके बाद शव को पोस्‍ट के लिए भेज दिया गया है. आपको बता दें कि पिछले साल सितंबर में दिल्‍ली से सटे गुरुग्राम में स्थित रेयान इंटरनेशनल स्‍कूल के बाथरूम के बाहर से प्रद्युम्‍न ठाकुर का शव मिला था. उसके गले पर चोट के निशान थे. इस मामले की जांच के दौरान पता चला कि स्‍कूल में सुरक्षा के प्रबंध भी ठीक नहीं थे. इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बस कंडेक्‍टर को आरोपी बनाया था.इस मामले में पुलिस का कहना था कि बस कंडेक्‍टर बच्‍चों को शारीरिक रूप से प्रताड़िता करना चाहता था लेकिन ऐसा ना होने पर उसे छात्र की हत्‍या कर दी. इस मामले की जांच जब सीबीआई के पास गई तो पूरे मामले की दिशा बदल गई और जांच एजेंसी ने स्‍कूल में ही पढ़ने वाले 16 वर्षीय छात्र को आरोपी बनाया.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *