Thursday, October 1metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मुंबई में ‘ओढ़नी गैंग’ की महिलाएं लूट रही हैं दुकानें

मुंबई
कल्याण में एक ही रात में छह दुकानों की चोरी में ओढ़नी गैंग की करतूत उजागर हुई है। यह चोरियां सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। पुलिस के अनुसार कल्याण-पश्चिम के सहजानंद चौक इलाके में एक ही रात में 6 दुकानों में चोरी हुई। मध्यरात्रि को हुई चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आम तौर पर लोग महिलाओं पर शक नहीं करते। इसी का फायदा उठाकर मध्यरात्रि के बाद 4 महिलाओं की टोली पहले दुकान के बाहर खड़ी हो कर उसकी जांच करती थीं। अगल-बगल देखती रहती थीं कि कोई आया तो नहीं और मौका ताड़कर दुकानों में चोरी कर या कैश लेकर फरार हो जातीं।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
इस घटना से कल्याण में व्यापारियों में दहशत का माहौल है। इस मामले में बाजारपेठ पुलिस ने अज्ञात महिलाओं पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस सीसीटीवी का भी सहारा ले रही है, जिसमें महिलाएं दिख रही हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *