Friday, May 15metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मुंबई बारिश के भयावह फोटो, जोरदार आवाज और जमीन में धंसी कारें

मुंबई में बारिश कहर बरपा रही है. कई इलाकों में पानी भर गया. बारिश के कारण वडाला के एंटोप हिल में लेलॉयड एस्टेट बिल्डिंग से सटी निर्माणधीन बिल्डिंग की जमीन धंसक गई.इससे आसपास की बिल्डिंग के लोग फंसे रहे, जिन्हें मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम ने बचाया. जमीन धंसकने के कारण करीब 15-20 कारें मलबे के नीचे गिर गई. जिन्हें क्रेन की मदद से निकाला जा रहा है.
मालूम हो कि जिस जगह जमीन धंसकी उसके बगल में 32 मंजिला इमारत है. इसके हर फ्लोर पर करीब चार परिवार रहते हैं. गनीमत रही कि लोगों को वक्त रहते निकाल लिया गया और बिल्डिंग को क्षति नहीं पहुंची.
लेलॉयड एस्टेट बिल्डिंग में रहने वाले एक शख्स ने लोगों ने बताया कि, “सुबह 4 बजे हम सो रहे थे. तभी अचानक जोरदार आवाज आई. जब हमने घर से बाहर आकर देखा तो होश उड़ गए. बिल्डिंग से सटी जमीन धंसक गई. कई कारें गड्ढे में जा गिरी. शुक्र है बिल्डिंग के लोग सुरक्षित हैं.”मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जमीन धंसकने के मामले में दोस्ती बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. बिल्डिंग में रह रहे लोगों ने बताया कि यहां खुदाई कई दिनों से चल रही है. मलबे और लगातार खुदाई के कारण गैस कनेक्शन में भी दिक्कत आती है. कई बार इसके बारे में शिकायत की गई, लेकिन किसी ने नहीं सुनी.बता दें कि मुंबई में आज सुबह से जमकर बारिश हो रही है. अंधेरी, बांद्रा, सायन, हिंदमाता, दादर सहित कई इलाकों में पानी भरने के कारण ट्रैफिक लगभग रुक गया है. भारी बारिश के चलते हिंदमाता की सड़कें और सायन रेलवे स्टेशन में पानी भर गया है.वहीं, रेल लाइन पर पानी भरने से वेस्टर्न, हार्बर और सेंट्रल लाइन 5-7 मिनट देरी से चल रही है. ब्रांद्रा स्‍टेशन पर भी तकनीकी खराबी आ गई है और ट्रेनें लेट हो गई हैं.मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 5.30 बजे तक कोलाबा में 90 एमएम और सांताक्रूज में 195 एमएम बारिश दर्ज की है.
विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ घंटों मुंबई में बहुत भारी बारिश होगी. सभी इलाकों में बचाव दलों को अलर्ट कर दिया गया है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 48 घंटों में ओडिशा, पश्चिम बंगाल के बाकी हिस्सों, गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होगी.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *