Sunday, November 22metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

पब के अंदर फायरिंग, हरियाणा का बिजनसमैन हिरासत में

मुंबई
हरियाणा के एक बिजनसमैन को मुंबई के एक बार में खुलेआम फायरिंग करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। घटना 24 जून की है। बताया जा रहा है कि बिजनसमैन ने पब के अंदर अपनी एक दोस्त की पार्टी के दौरान फायरिंग की। अंधेरी स्थित बार में बिजनसमैन अपने तीन दोस्तों और एक बॉडीगार्ड के साथ आया था। उसने पार्टी के लिए बार का वीआईपी सेक्शन बुक किया था। हैरानी की बात यह है कि पब के मैनेजमेंट ने आरोपी को बंदूक के साथ अंदर आने की इजाजत दे दी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर बंदूक दिखाते शख्स की तस्वीरें और विडियो भी पोस्ट कर दीं। आरोपी की पहचान राकेश कालरा के रूप में हुई है। राकेश ने अपनी एक मित्र के जन्मदिन की पार्टी आयोजित की थी। विवाद के बाद फायरिंग
सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में लड़कियां भी बंदूक के साथ पोज देती दिख रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, राकेश और उसके दोस्तों का बार मैनेजमेंट के साथ विवाद हो गया था, जिसके बाद एक राउंड फायरिंग हुई। इससे क्लब में अफरा-तफरी मच गई और सभी बाहर भागने लगे।

हरियाणा वापस लौट रहा था आरोपी
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बार के स्टाफ से पूछताछ की। पुलिस ने इसके साथ ही वेटर और मैनेजर के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर बंदूक की इजाजत देने का केस दर्ज किया। वहीं, पुलिस ने हरियाणा लौट रहे आरोपी बिजनसमैन और उसके दोस्तों को भी हिरासत में ले लिया। अब गुरुवार को उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *