Monday, November 23metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

पति के रुपये चुराकर मना रही थी बेटी का बर्थडे, पार्टी के बीच पहुंची पुलिस, गिरफ्तार

नवी मुंबई
नवी मुंबई पुलिस ने एक महिला फिजियोथेरपिस्ट को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि फिजियोथेरपिस्ट ने अपनी पूर्व पति के घर से 55 लाख रुपये चुराए। इन चोरी के रुपयों से वह अपनी बेटी का सातवां जन्मदिन मना रही थी। मॉल में चल रही पार्टी के बीच में पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वशी पुलिस ने बताया कि महिला का पति मर्चेंट नैवी में अधिकारी है। दोनों के बीच विवाद चल रहा है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का किसी व्यवसायी के साथ संबंध है। महिला के पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। उसने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी ने सहयोगी के साथ मिलकर उसके साथ अप्राकृतिक दुराचार किया। इस घटना का दोनों ने विडियो भी बनाया।

महिला के पति ने ये विडियो और तस्वीरें किसी तरह पत्नी के मोबाइल से निकाल लीं और सबूतों के साथ कोर्ट में मामला दायर किया। शिकायत में कहा गया कि महिला पति को तलाक नहीं देना चाहती है। उसने कहा कि अगर वह उससे जबरदस्ती तलाक लेगा तो वह बच्चों को मारकर आत्महत्या कर लेगी और उसे फंसा देगी। उसके बाद महिला अपने पति को छोड़कर उत्तर प्रदेश चली गई।

पति का आरोप है कि फ्लैट छोड़ने से पहले वह घर से 55 लाख रुपये की जूलरी और रुपये चुराकर ले गई। एसआई सरिता मुसाले ने बताया कि थाणे सेशन कोर्ट ने महिला की अंतरिम जमानत खारिज कर दी जिसके बाद उसे गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *