Saturday, May 16metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

10 की आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जानें- क्या है मौत की वजह?

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक घर में मृत पाए गए 11 लोगों में से 10 की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इनकी मौत की वजह फांसी पर लटकना बताया गया है और साथ ही कहा गया है कि इनके शव पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं हैं। बता दें, 11 में 10 लोगों के शव घर में जाल से लटके हुए थे। इसके साथ ही इनके हाथ बंधे हुए थे और मुंह और आंख पर पट्टी बंधी हुई थी।

पुलिस का कहना है कि अभी 11वें शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है। परिवार की सबसे बुजुर्ग सदस्य नारायणी देवी की रिपोर्ट नहीं आई है। नारायणी का शव घर के एक कमरे में फर्श पर पड़ा हुआ था। इस मामले को लेकर शक जताया जा रहा है कि इस परिवार ने तंत्र-मंत्र के चलते सामूहिक आत्महत्या की है। लेकिन परिवार के रिश्तेदारों का कहना है कि यह परिवार आत्महत्या नहीं कर सकता, इनका साजिश के तहत मर्डर किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *