Saturday, May 16metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

बीजेपी विधायक का बयान, कहा- ईश्वरीय शक्ति ने मुन्ना बजरंगी को मारने की व्यवस्था की

बलिया. यूपी के बैरिया विधानसभा से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने मुन्ना बजरंगी की हत्या पर विवादित बयान दिया है. विधायक ने कहा है कि कानून ने न्याय करने में देर की तो ईश्वरीय शक्ति ने मुन्ना बजरंगी को मारने के लिए किसी को प्रेरित कर दिया. उन्होंने तर्क देते हुए बताया कि मुन्ना बजरंगी मारा गया, इसे ईश्वरीय व्यवस्था ही मानिए. क्योंकि कानून के तहत भले ही इसमें हो रही थी, लेकिन ईश्वरीय शक्ति ने ऐसा करने के लिए किसी को प्रेरित कर दिया.

विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा, इस घटना से यह प्रमाणित हो गया कि जो जैसा करेगा, उसको उसका फल भी भुगतना पड़ेगा. सृष्टि का संचालन करने वाला अपने हिसाब से सृष्टि चलाता है. वो जिसको दंड दिलवाना चाहता है, जिस तरीके से दिलवाना चाहता है, वह दंड दिलवाता है. मालूम हो कि 9 जुलाई को माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की यूपी की बागपत जेल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उसी जेल में बंद सुनील राठी पर मुन्ना बजरंगी की हत्या का आरोप है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *