Tuesday, May 19metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

सीएम योगी की घोषणाः प्रतापगढ़ हत्याकांड के पीडित परिजनों को 10-10 लाख

लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दोनों मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। यह राशि मुख्यमंत्री कोष से प्रदान की जाएगी। उल्लेखनीय है कि प्रतापगढ़ में रात दो सगे भाइयों की हत्या के विरोध में अभी भी जिले में माहौल तनावपूर्ण है। कौहड़ौर बाजार में इन व्यापारी भाइयों की हत्या के विरोध में लोगों ने सुबह से ही सड़क जाम कर दी है। यह सभी लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाने की मांग कर रहे थे। आला अधिकारी मौके पर हैं। मुख्यमंत्री ने इस घटना के दोषी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के विरुद्ध 24 घंटे के अन्दर कार्रवाई किए जाने के निर्देश देते हुए जोन व जिले के अधिकारियों को सचेत किया है कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने इस घटना में संलिप्त दोषी अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। समझा जाता है कि इसके बाद आक्रोश कुछ कम हुआ है।
इससे पहले प्रतापगढ़ में हत्या के घंटों बाद बदमाशों का पता नहीं चलने पर लोग काफी आक्रोशित दिखे। रातभर जाम लगाए रहे। कोहड़ौर बाजार में रोड जाम नहीं हटने पर रूट डायवर्ट कर मदाफरपुर रोड से किशनगंज बाजार होते चिलबिला से वाहन निकाले जा रहे हैं। डीएम के पहुंचने पर महिलाएं ,व्यापारी और बाजार के लोग पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। महिलाओं ने जान के बदले जान और मुख्यमंत्री के आने मांग की। मृतक श्याम सुन्दर व श्याम मूरत की पत्नियां गीता और ऊषा बोली जान के बदले जान चाहिए। अपराधी मेरे सामने लाया जाय। उसे गोली मैं मारूँगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *