Friday, September 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

डबल मर्डर में जीडी के बाहर नई आहट

इलाहाबाद : चारपाई पर मिली सास गोमती देवी व बहू सोना की लथपथ लाश के मामले में थरवई पुलिस ने चंद्रकेश की तहरीर पर लूट की खातिर हत्या किए जाने का मुकदमा जीडी में दर्ज कर लिया। लेकिन जांच पड़ताल के दौरान मौके से मिले क्लू के आधार पर पुलिस कुछ और बिंदुओं पर जांच कर रही है। बहू सोना देवी के कुछ कपड़े फटे मिलने से आशंका जताई गई कि कहीं उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश तो नहीं हुई। ऐसे में विरोध पर बहू के साथ ही सास की भी हत्या कर दी गई, हालांकि अब तक की तफ्तीश में जमीन का विवाद भी सामने नहीं आया है। अलबत्ता दो साल पहले चंद्रकेश से रास्ते में कुछ बदमाशों द्वारा लूटपाट किए जाने की बात सामने आई है। चंद्रकेश मूलरूप से बहमलपुर गांव का निवासी है। तीन दिन पहले उसकी पत्नी और मां की घर के बरामदे में सोते समय हत्या कर दी गई। वारदात के समय चंद्रकेश प्राइवेट ड्यूटी करने गया था। इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस पुरानी रंजिश, भूमि विवाद, आशनाई समेत कई बिंदु पर विवेचना कर रही है। छानबीन में यह भी पता चला है कि आसपास कई निर्माण कार्य भी चल रहा है। वहां दिन के अलावा रात में भी कुछ लोग काम करते हैं। इसके अलावा थरवई थाना क्षेत्र का बहमलपुर, टिकरी, हार्टमनगंज समेत कुछ इलाकों में स्मैकियों, चोरों की आवाजाही भी रहती है। चंद्रकेश का मकान मुख्य सड़क से सटा हुआ था। लिहाजा पुलिस आसपास के लोगों से इस बारे में जानकारी जुटा रही है। घर में ज्यादा नकदी या जेवरात नहीं थे। करीब दो लाख रुपये के ही गहने गायब हुए हैं, इस नजर से लूट का बिंदु भी बहुत मजबूत नहीं लग रहा। फिलहाल हत्याकांड के सभी पहलुओं पर गहराई से छानबीन कर रही है।

Spread the love