Tuesday, May 19metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

गोवा में इतिहास की किताब में नेहरु की जगह सावरकर की तस्वीर लगाई; कांग्रेस बोली- कल महात्मा गांधी की तस्वीर भी हटा देंगे

पणजी. गोवा में हाईस्कूल की ‘भारत और समकालीन विश्व भाग-2 (लोकतांत्रिक राजनीति)’ शीर्षक वाली इतिहास और राजनीति विज्ञान की पाठ्य पुस्तक में पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर को हटाकर उसकी जगह विनायक दामोदर सावरकर की तस्वीर लगा दी गई है। इसके बाद कांग्रेस की स्टूडेंट विंग नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने बच्चों पर जबरदस्ती राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा थोपे जाने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस नेता बोले- कल महात्मा गांधी की तस्वीर भी हटा देंगे:एनएसयूआई के गोवा अध्यक्ष अहराज मुल्ला ने आरोप लगाते हुए पूछा है कि अभी पंडित जवाहर लाल नेहरू की जगह विनायक दामोदर सावरकर ने ली है, तो क्या कल महात्मा गांधी भी हटा दिए जाएंगे? अहराज मुल्ला ने कहा,”यह बहुत दुख की बात है कि गोवा शिक्षा प्राधिकरण की पाठ्य पुस्तक से पंडित नेहरू की तस्वीर हटा दी गई और अपनी रिहाई के लिए अंग्रेजों को माफीनामा देने वाले सावरकर की तस्वीर लगा दी गई।” उन्होंने कहा,”कल वे महात्मा गांधी की तस्वीरों को भी हटा देंगे और सवाल पूछेंगे कि कांग्रेस ने पिछले 60 वर्षों में क्या किया?”
मुल्ला ने आरोप लगाया, “उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे उस इतिहास को नहीं बदलेंगे, जो हमें हमारे पूर्वजों ने दिया है और जिसमें लिखा है कि कांग्रेस ने गांधीजी के नेतृत्व में अंग्रेजों से लड़कर भारत को आजादी दिलाई थी।”
किताब में यहां किया गया चेंज
पिछले वर्ष पाठ्यक्रम का हिस्सा रही इस किताब के 68वें पन्ने पर 1935 की महाराष्ट्र के वर्धा स्थित सेवाग्राम आश्रम में नेहरू, महात्मा गांधी और मौलाना आजाद की तस्वीर छपी थी। इसी तस्वीर को हटाकर उसकी जगह जवाहर लाल नेहरू की जगह विनायक सावरकर की रंगीन फोटो छपी हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *