Tuesday, May 19metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

स्कूल के अंदर 12वीं के स्टूडेंट की चाकू घोंप कर हत्या, कारण स्पष्ट नहीं

मुंबई. गुरुवार दोपहर शहर के भांडुप इलाके में 12वीं के एक छात्र की उसी के स्कूल में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। फिलहाल हत्या की वजहों का खुलासा नहीं हो सका है। छात्र का शव स्कूल के एक कोने में खून से सना हुआ मिला। पुलिस स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपी को जल्द पकड़ने की बात कह रही है।

ऐसे हुई वारदात
– जानकारी के मुताबिक, छात्र का नाम सुशील कुमार वर्मा था। वह श्रीमती रामकली सन्मान सिंह कॉलेज में 12वीं साइंस का छात्र था। गुरुवार दोपहर एक युवक स्कूल में चेहरे पर रुमाल बांध कर आया और सुशील को अपने साथ लेकर कहीं चला गया। आधा घंटे बाद सुशील के क्लास में वापस न लौटने पर उसके फ्रेंड्स ने उसे ढूंढना शुरू किया। तलाशी के दौरान सुशील का शव कॉलेज के एक कोने में मिला। सुशील की लाश खून से लथपथ पड़ी थी। उसकी बॉडी पर चाकू से काटने के निशान थे।

वीडियो फुटेज के सहारे पुलिस कर रही है जांच
– स्कूल प्रशासन की सूचना पर मौके भांडुप पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने स्कूल में लगे सभी कैमरों के रिकार्ड्स को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सुशील के दोस्तों से भी पूछताछ की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *