Wednesday, May 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

दो साल बाद सुलझी हत्या की गुत्थी

ठाणे : कसारा में दो साल पहले हुए अपहरण और हत्या के मामले की गुत्थी सुलझाते हुए ठाणे ग्रामीण पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सुनील गायकर और महेश निमसे को पुलिस हिरासत में रखा गया है। पुलिस मुख्य आरोपी बाबू भगत और उसके कुछ अन्य साथियों की तलाश कर रही है। कसारा पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले के अनुसार अगस्त’16 में 45 वर्षीय भारत धापटे का अपहरण किया गया था। भारत के बेटे दिनेश ने 12 सितंबर’16 को पुलिस में मामला दर्ज किया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *