Thursday, May 21metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

फ्रेंडशिप डे के बहाने दोस्तों ने किया नाबालिग से रेप, गिरफ्तार

मुंबई
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में फ्रेंडशिप डे मनाने की बात कहकर 16 वर्षीय एक लड़की के साथ गए दो युवकों ने कथित तौर पर उससे बलात्कार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आरोपियों में से एक की उम्र 18 और दूसरे की 22 साल है। दोनों युवक पीड़िता को पहले से जानते थे। डोम्बीवली पुलिस थाने के इंस्पेक्टर वी एम पवार ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पवार ने बताया कि दोनों ने बीती शाम लड़की से संपर्क किया और उसे फ्रेंडशिप डे मनाने के लिए बाहर चलने को कहा, क्योंकि लड़की दोनों को जानती थी इसलिए वह उनके साथ चली गई। पवार ने बताया कि दोपहिया वाहन से वे लड़की को डोम्बीवली में एक मछली पालन स्थान के निकट किसी सुनसान कमरे पर ले गए और कथित रूप से उससे बलात्कार किया।
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी से इस घटना का जिक्र किया तो वे उसे जान से मार देंगे और फिर उसे उसके घर छोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित ने डोम्बीवली पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि एक आरोपी जिसकी उम्र 22 साल है, वह मछली पालन का कारोबार करता है जबकि दूसरा कॉलेज में पढ़ता है। पवार ने बताया कि दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 डी (सामूहिक दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *