Thursday, May 21metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

बीएमसी ने 12 घंटे के अंदर गिराया अवैध रूप से बनाया जा रहा होटेल

मुंबई
मुंबई में स्थित इंटरनैशनल एयरपोर्ट के पास अवैध रूप से बनाए जा रहे एक होटेल को बृहनमुंबई नगर पालिका (बीएमसी) ने 12 घंटे के अंदर गिरा दिया। यह जानकारी निगम के अधिकारी द्वारा रविवार को दी गई। अधिकारी ने बताया कि सहर गांव के पास बन रही इस बहुमंजिला इमारत को गुरुवार और शुक्रवार की रात को गिरा दिया गया। अधिकारी ने बताया, ‘इस अंडर कंस्ट्रक्शन होटेल में 30 कमरे बनाए जाने की योजना थी। अवैध निर्माण की बात सात महीने पहले निगम कर्मचारियों की नजर में आई थी। अब तक तीन फ्लोर पर लगभग 10 हजार वर्ग फीट पर निर्माण हो चुका था। यह बिल्डिंग सहर गांव के सुतर पखाड़ी में बनाई जा रही थी।’ बताया गया निगम की ओर से यहां निर्माण को रोकने का नोटिस भी दिया गया था। जानकारी के मुताबिक, जब बिल्डिंग को ढहाया जाने लगा, तब बिल्डर ने अपने लोगों को काम में बाधा पहुंचाने के लिए भेज दिया गया।
बीएमसी अधिकारी ने कहा, ‘बीएमसी के कर्मचारियों को काफी विरोध का सामना करना पड़ा लेकिन 20 लोगों की पुलिस टीम ने काम को सही तरीके से जारी रखा। रात में इसे गिरा दिया गया। यह मामला मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डिवेलपमंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) द्वारा संज्ञान में लाया गया था।’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *