Thursday, May 21metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

50 हजार की प्रोटेक्शन मनी न देने पर बीजेपी पार्षद ने की होटल मालिक की पिटाई

मुंबई: नवी मुंबई के खारघर से बीजेपी पार्षद की गुंडागर्दी कैमरे में कैद हुई है। आरोप है कि बीजेपी पार्षद ने एक होटल व्यवसायी से पचास हजार रुपए की डिमांड रखी और न देने पर उनके होटल में घुस जमकर तोड़फोड़ की। उनके समर्थकों ने होटल मालिक को जमकर पीटा। होटल मालिक का आरोप है कि वे पिछले कई साल से उन्हें प्रोटेक्शन मनी देते आ रहे हैं।
होटल मालिक के नाक की हड्डी टूटी:ये पूरी घटना शुक्रवार रात की है जो होटल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। इसका वीडियो आज सामने आया है। इसमें बीजेपी पार्षद शत्रुघन काकड़े अपने समर्थकों के साथ होटल मालिक इस्माइल शेख के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस हमले में इस्माइल के नाक की हड्डी टूट गई है जिसके बाद उन्हें मुंबई के MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हॉस्पिटल में उन्हें कई बार खून की उल्टियां भी हुई है।
अबतक नहीं हुई बीजेपी पार्षद की गिरफ्तारी:होटल मालिक की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के बावजूद अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आरोप है कि अपने क्षेत्र में होटल चलाने के लिए नगर सेवक काकड़े हर महीने प्रोटेक्शन मनी लेते हैं। पुलिस ने शत्रुघन काकड़े के खिलाफ मारपीट और फिरौती मांगने का मामला दर्ज किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *