Thursday, May 21metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

ट्रेन के आगे कूद कर महिला ने दी जान, कैमरे में कैद हुआ सुसाइड

मुंबई. रेलवे द्वारा तमाम प्रयासों के बाद भी मुंबई के रेलवे स्टेशन पर सुसाइड करने का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कोई न कोई ट्रेन के नीचे आकर अपनी जान दे रहा हैं। ताजा मामला कांदिवली रेलवे स्टेशन का है। यहां बुधवार को एक 38 वर्षीय महिला ने लोकल ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। आत्महत्या की यह घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
क्या था मामला?
– जो वीडियो सामने आया है उसमें एक महिला प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ी हुई नजर आ रही है। कुछ ही देर में वहां बोरीवली की ओर जाने वाली ट्रेन नजर आती है। ट्रेन जैसे ही महिला के पास पहुंचती है वह ट्रेन के आगे कूद जाती है। इतने में वहां खड़े अन्य यात्री सकते में आ जाते हैं। कोई कुछ समझ पाता महिला की बॉडी क्षतविक्षत हो जाती है।

नहीं हुई महिला की पहचान: इस घटना के बाद ट्रेन के नीचे से महिला का शव निकाल कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बोरीवली जीआरपी ने इसमें एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज किया है। बोरीवली जीआरपी के सीनियर पीआई संजय पाटिल ने बताया कि महिला की अभी तक कुछ भी पहचान नहीं हो पाई है इसीलिए उसने सुसाइड क्यों किया यह भी पता नहीं चल पाया है?

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *