Friday, May 22metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

लेन-देन से परेशान युवक ने खुद को मारी गोली, कर्ज से परेशान युवक ने लगाई फांसी

पंजाब में कर्ज से परेशान होकर दो युवकों ने आत्महत्या की कोशिश की। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर है। पहला मामला लुधियाना का है। यहां की लेबर कालोनी इलाके में रहने वाले एक युवक ने सोमवार की सुबह अपने घर में फंदा लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की। घटना का पता चलते ही उसके परिवार वाले उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
युवक की पहचान लेबर कालोनी निवासी हरीश कुमार के रुप में हुई है। सूचना मिलने के बाद चौकी कोचर मार्केट की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक के बयान लेने की कोशिश की, लेकिन डाक्टरों ने इसकी इजाजत नहीं दी। पुलिस युवक की हालत ठीक होने का इंतजार कर रही है।
चौकी कोचर मार्केट के इंचार्ज एएसआई कुलवंत चंद ने बताया कि हरीश कुमार मॉडल टाऊन के एक निजी अस्पताल में काम करता है। उसने करीब पांच महीने पहले घर वालों के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। जिस कारण उसके परिजन खासे नाराज थे। उन्होंने उसे मकान में अलग कमरा और किचन दे दिया। नई नई शादी के चलते उसने खर्च कुछ ज्यादा ही कर लिया और लोगों का कर्जदार हो गया।
पिछले काफी दिनों से पैसे न होने के कारण वह परेशान चल रहा था। सोमवार की सुबह परिवार वाले नीचे थे पत्नी बाहर गई तो पीछे से उसने फंदा लगा लिया। जब उसकी पत्नी कमरे में वापिस आई तो शोर मचाया। जब परिवार वाले ऊपर गए तो उसे नीचे उतारा और तुरंत अस्पताल ले गए। एएसआई कुलवंत चंद नेकहा कि पुलिस जांच के बाद हरीश के बयान लेने गई थी, लेकिन डाक्टरों ने उसे अनफिट घोषित कर दिया। पुलिस को अब फिट होने का इंतजार है। वहीं दूसरा मामला पटियाला के थाना त्रिपड़ी के अंतर्गत दीप नगर का है। 42 साल के एक युवक ने पैसों के लेन-देन से परेशान होकर अपनी छाती में गोली मार ली। जिसकी बाद में इलाज दौरान सरकारी राजिंदरा अस्पताल में मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने विक्की नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ धारा 306 आईपीसी यानी आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया था। जिसके साथ युवक का पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था।
संदीप शर्मा (42) निवासी दीप नगर ने सुबह 10 बजे पिता की लाइसेंसी राइफल से अपनी छाती में गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले के जांच अधिकारी एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि संदीप शर्मा ने गाडिय़ां डाल रखी थीं और वह ड्राइवरी का काम भी करता था।
बिजनेस में पैसों के लेन-देन को लेकर उसका विक्की नाम के एक व्यक्ति से विवाद चल रहा था। जिससे संदीप काफी तंग परेशान रहता था। इसी परेशानी की हालत में उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने आरोपी विक्की के खिलाफ खबर लिखे जाने तक केस दर्ज कर लिया था। लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *