Sunday, August 23metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

रायगढ़ में स्टेट ट्रांसपोर्ट की बस हुई हादसे का शिकार, 31 यात्री हुए घायल

रायगढ़: महाराष्ट्र के रायगढ़ में शनिवार दोपहर राज्य परिवहन निगम की एक बस हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में 31 यात्री घायल हुए हैं। सभी को रायगढ़ के जिला हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

ताजा जानकारी के मुताबिक, स्टेट ट्रांसपोर्ट की शिवशाही बस दापोली से पुणे जा रही थी। हादसे के वक्त बस में 45 से ज्यादा यात्री सवार थे। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, बस का ब्रेक फेल हो जाने के कारण और तेज रफ्तार की वजह से यह सड़क पर पलट कर खाई में गिर पड़ी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *