Saturday, August 22metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

EVM के खिलाफ सभी राजनीतिक दल मिलकर करें चुनाव बहिष्कार राज ठाकरे

मुंबई
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे ने वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) या मतपत्र प्रणाली से चुनाव कराए जाने की मांग है। सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रमुखों को पत्र लिखकर उन्होंने कहा है कि जब तक वीवीपैट और मतपत्र प्रणाली से चुनाव नहीं कराए जाते तब तक सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावों का बहिष्कार करें। राज ठाकरे ने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रमुखों को पत्र लिखकर कहा है कि 2014 में हुए चुनाव के बाद से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता को लेकर संशय पैदा हुए है। उन्होंने दावा किया कि ईवीएम में छेड़छाड़ किये जाने के आरोप सभी चुनावों में सही साबित हो रहे हैं।
ठाकरे ने सवाल किया, ‘कई निर्वाचन क्षेत्रों में हमारे पार्षदों और विधायकों ने लगातार काम किया है लेकिन फिर भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। यहां तक कि कई स्थानों पर तो उम्मीदवारों को शून्य मत मिले। अब, यह कैसे संभव हो सकता है?’
उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देश ईवीएम के इस्तेमाल को पहले ही बंद कर चुके हैं और मतपत्र प्रणाली को फिर से बहाल किया है। ठाकरे ने पूछा, ‘हम इस विवादित तरीके पर क्यों जोर दे रहे हैं?’
ठाकरे ने कहा, ‘ मैं सभी राजनीतिक पार्टियों से उस समय तक एक साथ आने की अपील करता हूं जब तक वीवीपैट मशीनें या मतपत्र प्रणाली उपलब्ध नहीं हो जाती है। हम चुनाव नहीं लड़ेंगे।’
एमएनएस सचिव सचिन मोरे ने बताया कि पत्र के साथ ठाकरे ने एक पेन ड्राइव संलग्न किया है जिसमें एक ऑडियो-विजुअल के जरिये दिखाया गया है कि ईवीएम को किस तरह से हैक किया जा सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *