Monday, August 17metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

27 वर्षीय एक युवती को घर में कैद कर बनाता था अश्लील फिल्म

मुंबई : ओशिवरा पुलिस ने 30 वर्षीय आमिर नामक एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ एक 27 वर्षीय एक युवती ने अपने घर में कैद कर उसके साथ दुष्कर्म करने, अश्लील विडियो बनाने, धर्म परिवर्तन करने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है कि आरोपी ने उससे फेसबुक के जरिए दोस्ती किया की थी। पीड़िता एक नामचीन इंजिनियरिंग कॉलेज में पढ़ती है। एक दिन घर में बुलाकर उसने खाना खिलाया और जब जाने लगी, तो उसने उसको अपने घर में जबरन बंद कर दिया। घर में उसने पीड़िता के बाल को काट दिए, कपड़े फाड़ डाले और नग्न अवस्था में बंद कर पिछले दो महीने से उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आमिर पर धर्म परिवर्तन करने का आरोप भी लगाया है। उसके मुताबिक, उससे जबरन नमाज पढ़वाया गया और मुस्लिम रीति-रिवाज को मानने को बाध्य किया गया।
इन घटना में पीड़िता ने आरोपी की मां के भी शामिल होने की बात कही है। उसके मुताबिक आमिर को बिल्ली पालने का शौक था, उसके घर में 18 बिल्लियां हैं। एक दिन एक बिल्ली भूलवश ऊपरी मंजिल से नीचे गिर गई। आमिर की मां ने पीड़िता को आमिर का कपड़ा पहनाकर नीचे जाकर बिल्ली को लाने को कहा। इसी दौरान मौका पाकर पीड़िता वहां से भाग गई और पुणे में रहने वाली अपनी बड़ी बहन के पास पहुंची। इसके बाद मामला पुलिस स्टेशन पहुंचा। पुणे पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे ओशिवरा पुलिस को हस्तांतरित कर दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *