Friday, October 18metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

आज का राशिफल, 6 स‍ितंबर 2018

मेष : शुभ समाचारों की प्राप्ति से मन हर्षित रहेगा। कोई नयी बिज़नेस प्लानिंग करेंगे। कम्प्यूटर और फाइनेंशियल सेक्टर के जातकों को आज अधिक परिश्रम की आव्यशकता है। आप किसी विवाद के मध्यस्थ बनेंगे। यदि जॉब में कोई परिवर्तन या प्रोन्नति का अवसर प्राप्त होने की उम्मीद दिख रही है तो आप प्रयास में कोई कमी मत कीजिए। आज आपके लिए शुभ रंग है पीला। प्यार में वादा निभाएंगे। कहीं घूमने जाएंगे।
वृष : आज आप निर्णय लेने में बहुत सफल रहेंगे। राजनीती में नए अवसरों की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। आज धन का आगमन और व्यवसाय में प्रगति का दिन है। कुम्भ और मकर राशि का मित्र किसी कार्य को सफल करायेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन प्रयोग में भी सावधानी बरतें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। प्रेम में इजहार आवश्यक है। आज आपका संकोच परेशांनी उत्पन्न कर देगा। दामपत्य जीवन आंनदमय रहेगा।
मिथुन : आज का दिन नव ऊर्जा और नव तरंग का है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन हर्षित रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति। नीला रंग शुभ है। तकनीकी तथा प्रबंधकीय फील्ड के छात्र सफल रहेंगे। आप कोई ऐसी गलती ना करें जिससे आपको पछताना पड़े। चापलूसों की प्रशंसा में मत पड़ें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहते हुए आध्यात्मिक भी रहेगा।
कर्क : आज का दिन कुछ नया कार्य करने का है किसी यात्रा की योजना बनेगी। महत्वाकांक्षी कार्य योजना के विस्तार का समय है। सफेद रंग शुभ है। कर्क और सिंह राशियां आपकी सहायता करेंगी। छात्रों को अधिक परिश्रम करना होगा। प्यार में युवा वर्ग बहुत समय देगा। वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव के बावजूद आप आनंदित रहेंगे। पत्नी की प्रशंसा करें।
सिंह : सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नयी उमंग के साथ अपने कर्मपथ पर चलने का समय है। ससुराल की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। किसी धनु या मीन राशि के जातक का आपके निजी कार्य में आपके लिए सहयोग रहेगा। लाल रंग शुभ है। प्रेमिका के साथ सैर सपाटे का आनन्द लेंगे। धन का आगमन होगा। आज पत्नी से रूठने मनाने का खेल चलता रहेगा। संतान को उन्नति मिलेगी।
6. Virgo / कन्या : वाणी के कमाल का परिणाम रहेगा कि आज आप सबसे अपना काम करवा लेंगे। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के विवाह के लिए आज अच्छे रिश्ते आएंगे। आज पत्नी से आप किसी बात को लेकर खफा रहेंगे। छात्र पीले रंग का प्रयोग करें।
तुला : आज बहुत व्यस्त रहेंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन हर्षित रहेगा। आज का दिन काम करने और सायंकाल सैर सपाटे व घूमने का है। मित्रों के साथ आनन्द के पल व्यतीत होंगे। कुछ वाणी पर संयम रखने की आव्यशकता है। सफेद रंग आज का आपका शुभ रंग है। संतान की सफलता से प्रसन्न रहेंगे। जीवन साथी से प्यार से बोलें। प्यार में थोड़ा धैर्य रखें।
वृश्चिक : अदम्य साहस के बल पर आज का दिन आप किसी विशेष उद्देश्य को लेकर चलेंगे। आप अपने आस-पास आनन्द का वातावरण उत्पन्न करेंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन हर्षित रहेगा। पीला रंग शुभ है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। गाय को केला खिलाएं। आज पत्नी से असत्य वादे करना आपको महंगा पड़ सकता है। प्रेम में इगो का प्लेस नहीं होता।
धनु : शनि की साढ़े साती का प्रभाव तो है ही लेकिन आज आप अपनी स्थितियां अनुकूल कर लेंगे। राह के शूल भी फूल बनेंगे। किसी बड़े कार्य की सफलता पूर्वक सम्पन्नता का समय है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई सिंह राशि का जातक आपकी सहायता करेगा। नारंगी रंग आज का आपका शुभ रंग है। माता का आशीर्वाद प्राप्त करें। पत्नी के साथ बाहर भोजन का आनंद लेंगे। प्रेम में रोमांटिक भाव विद्यमान रहेगा।
मकर : धन का व्यय होगा। जाब में उन्नति होगी। आय प्राप्ति का नया स्रोत बनेगा। राजनीती में सफलता की प्राप्ति होगी। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज छात्र सफल रहेंगे। कम्प्यूटर तथा प्रबंधन के विद्यार्थी नए अवसरों की प्राप्ति करेंगे। दामपत्य जीवन सुखी रहेगा। प्यार में आज वियोग का दिन है।
कुंभ : राजनीतिज्ञों के लिए बहुत शुभ दिन है। आज का दिन किसी विशेष उद्देश्य की प्राप्ति का है। राह के शूल भी फूल बनेंगे। आज आपको अपने मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। धन का आगमन और व्यापार में प्रगति होगी। नीला रंग आज का आपका शुभ रंग है। माता का आशीर्वाद प्राप्त करें। दामपत्य जीवन थोड़ा तनाव पूर्ण रहेगा। प्रेम में सत्य बोलें।
मीन : मन में भटकाव रहेगा। लॉ और पत्रकारिता से जुड़े लोग यश तथा प्रतिष्ठा की प्राप्ति करेंगे। सफेद रंग आज का आपका शुभ रंग है। धनु राशि का जातक आपकी सहायता करेगा। आज धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। दामपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम में आनंदित और बिजी रहेंगे।

Spread the love