Monday, August 17metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मंत्रालय के गेट पर खुदकुशी का प्रयास

मुंबईः गुरुवार को एक महिला ने मंत्रालय गेट के समक्ष अपने शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आत्महत्या का प्रयास किया। तत्काल पुलिस ने उस महिला को बचा लिया। बताया जाता है कि आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला घरेलू विवाद से परेशान है। जानकारी के अनुसार चेंबूर के समता नगर में रहने वाली महिला शादी के बावजूद पिछले सात साल से अपने पति से अलग रह रही थी। इस महिला को एक व्यक्ति लगातार प्रताड़ित कर रहा था। इसके विरोध में महिला ने आरसीएफ पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते मंत्रालय स्थित गृह विभाग में मदद मांगने पहुंची महिला ने मंत्रालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर अपने शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने महिला को जीटी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *