Saturday, August 15metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मुंबई में बंद के दौरान तोड़ी गई गाड़ियां, अशोक चव्हाण, संजय निरुपम हिरासत में लिए गए

मुंबई. पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी को देखते हुए कांग्रेस ने सोमवार को भारत बंद का ऐलान किया है। कांग्रेस को भारत बंद के लिए 21 पार्टियों का साथ मिला है जिसमे राज ठाकरे की मनसे भी शामिल है। हमेशा बीजेपी को निशाने पर रखने वाली सहयोगी शिवसेना हालांकि इस बंद में शामिल नहीं है लेकिन पार्टी प्रवक्ता संजय निरुपम ने कहा है कि शिवसेना जनता के साथ है। बंद का बड़ा असर मुंबई, ठाणे और पुणे में भी देखने को मिल रहा है। कांग्रेस के मुताबिक, यह बंद सुबह 9 बजे से दिन में तीन बजे तक होगा।
महाराष्ट्र में बंद का असर: मुंबई के चेम्बूर इलाके में प्रदर्शनकारियों ने कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ की है। जिसके बाद कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम समेत एक हजार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अंधेरी रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के ऊपर खड़े होकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान उनकी पुलिसवालों संग झड़प भी हुई। जिसके बाद दोनों को कई कार्यकर्ताओं समेत हिरासत में ले लिया गया। वहीं चेम्बूर और वाशी इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकारी बसों पर पथराव किया है। मुंबई के विक्रोली और अंधेरी रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है। महाराष्ट्र के नासिक, पुणे, पिंपरी और औरंगाबाद में भी बंद के दौरान प्रदर्शन हुए।
शिवसेना ने फिर साधा सरकार पर निशाना: बंद को लेकर शिवसेना प्रवक्ता और सांसद संजय राउत ने कहा,”अमित शाह या मुख्यमंत्री का कोई फोन नही आया। आज भारत बंद है महंगाई के खिलाफ। शिवसेना बन्द में शामिल नहीं पर जनता के साथ है। किसी का फोन न आया है न आएगा, उद्धव साहब अपना निर्णय नही बदलते।
औरंगाबाद में भैंस के साथ प्रदर्शन: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भैंस के साथ मोर्चा निकालकर अपना विरोध जताया। कोंग्रेसी नेताओं का आरोप है कि ये सरकार भैंस है जिसके आगे बिन बजाने से भी कोई असर नहीं होता है। भारत बंद के समर्थन में एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने ठाणे में बैलगाड़ी में बैठकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *