Friday, August 14metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

चोरी के शक में महिला को पीटा, कपड़े फाड़े, अर्धनग्न हालत में घुमाया

दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में चोरी के शक में एक महिला को लोगों ने न सिर्फ लहूलुहान कर डाला बल्कि भरे बाजार में उसके कपड़े तक फाड़ दिए. यही नहीं उस महिला को अर्धनग्न हालत में बाजार में घुमाया भी गया.
दरअसल, नार्थ-वेस्ट दिल्ली के स्वरूप नगर थाना एरिया के नत्थूपुरा वीकली बाजार में देर शाम कुछ महिलाओं और दुकानदारों ने एक महिला को पकड़ लिया. आरोप है महिला ने एक दूसरी महिला के गले की चेन तोड़ ली. इस महिला की पब्लिक ने जमकर पिटाई भी की.
हालांकि महिला के पास से तोड़ी गई चेन बरामद नहीं हुई है. इसलिए पुलिस मामले की जांच कर रही है. अभी तक यह साबित नहीं हो पाया है कि महिला स्नेचर है या नहीं. फिलहाल महिला को इलाज के लिए BJRM हॉस्पिटल भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
पुलिस ने महिला का मेडिकल भी कराया. उस बाजार के दुकानदारों का आरोप है कि पुलिस को कई बार ऐसी आरोपी महिलाओं को सौंपा गया है. लेकिन पुलिस उनको बाद में छोड़ देती है. दुकानदारों का कहना है कि हज़ारों का सामान चोरी करके महिलाओं का गैंग गायब हो जाता है. 4 दिन पहले भी एक महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *