Monday, November 23metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

आंध्र के सीएम के खिलाफ महाराष्ट्र में वॉरंट

धर्माबाद (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र की एक स्थानीय अदालत ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी किया है। अदालत ने वर्ष 2010 में महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ किए गए एक आंदोलन को लेकर नायडू के अलावा आंध्र प्रदेश के सिंचाई मंत्री समेत 14 अन्य लोगों के खिलाफ भी वॉरंट जारी किया है। दूसरी ओर टीडीपी ने इसमें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साजिश होने का शक जताया है। अदालत के वॉरंट जारी किए जाने के बाद टीडीपी के प्रवक्ता लंका दिनकर ने यह संदेह जताया है। 2010 में जब टीडीपी प्रमुख ने आंदोलन किया था, तो महाराष्ट्र पुलिस ने नादेड जिले में निषेधाज्ञा उल्लंघन के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया था• नायडू के साथ तब टीडीपी के 5 सांसद और 7 विधायक भी गिरफ्तार किए गए थे• टीडीपी का आरोप था कि महाराष्ट्र उस परियोजना का अवैध तरीके से निर्माण कर रहा था• नायडू और अन्य टीडीपी नेताओं की गिरफ्तारी की खबर फैलने से दोनों राज्यों की सीमा पर तनाव हो गया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *