Tuesday, May 26metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

रोडरेज में एक की हत्या, 2 गिरफ्तार

मुंबई : नेहरू नगर पुलिस ने दो युवकों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इनके नाम अनोज बनसोड (23) और राहुल बाबरिया (22) है। दोनों पर आरोप है कि मंगलवार को कुर्ला के ठक्कर बप्पा नगर में सड़क पार कर रहे 26 वर्षीय संपत सोनावणे से उनकी कहासुनी हो गई। सोनावणे का कहना था कि दोनों युवक गलत दिशा से बाइक लेकर आ रहे थे, जिससे टकरा कर किसी की जान जा सकती थी। इससे नाराज दोनों युवकों ने बीच रास्ते में बाइक खड़ी कर लोहे की रॉड और लात-घूसों से संपत की जमकर पिटाई कर दी और फरार हो गए। गंभीर जख्मी संपत को लोगों ने पहले राजावाडी अस्पताल और उसके बाद सायन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। नेहरू नगर पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *